नेशनल ओपन मास्टर एथलेटिक्स में शकुंतला को दो पदक

300 मीटर हर्डल रेस में स्वर्ण पदक जीता खेलपथ संवाद चरखी दादरी। शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त अध्यापिका शकुंतला श्योराण में 67 वर्ष की आयु में भी युवाओं जैसा जोश है। शकुंतला ने गुजरात के वड़ोदरा में आयोजित फर्स्ट नेशनल ओपन मास्टर एथलेटिक्स चैम्पिनयनशिप में एक स्वर्ण व एक रजत पदक जीतकर एक बार फिर दादरी जिले के नाम को पूरे भारत में रोशन किया है।  शंकुतला श्योराण ने प्रतियोगिता में हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 300 मीटर हर.......

मीराबाई चानू को स्वर्ण, नया रिकॉर्ड बनाने से चूकीं

खेलो इंडिया महिला भारोत्तोलन लीग खेलपथ संवाद नगरोटा बागवान (हिमाचल प्रदेश)। ओलम्पिक पदक विजेता सेखोम मीराबाई चानू ने पहली खेलो इंडिया महिला भारोत्तोलन लीग टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता लेकिन स्नैच में अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड नहीं बना सकीं। टोक्यो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता चानू ने 191 किलो (86 और 105 किलो) वजन उठाया।  ज्ञानेश्वरी देवी (170 किलो) दूसरे और एशियाई भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में 45 किलो की पूर्व स्वर्ण पदक विजेता .......

गरीबों की बेटियां खेलों में कर रही कमाल

झारखंड टीम में नक्सली इलाकों की दो फुटबॉलर एक की मां मजदूर दूसरी प्राइज मनी से भरती है स्कूल फीस  रांची। खेलो इंडिया के गर्ल्स फुटबॉल में झारखंड की टीम ने फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में आंध्रप्रदेश के हाथों जरूर झारखंड को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम की खिलाड़ियों का संघर्ष जरूर जीत गया। इनमें गोलकीपर अनीषा और शिवानी टोप्पो ने टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। कोच गोपाल टिर्की मानते हैं कि वे अपने संघर्ष क.......

मानसिक सुख व आध्यात्मिक प्रगति के लिए योग महत्वपूर्ण

योग गुरु अमित और सोनिका ने कहा- करो योग, रहो निरोग खेलपथ संवाद मथुरा। शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक सुख व आध्यात्मिक प्रगति के लिए योग महत्वपूर्ण है। योग से बीमारियों को दूर कर खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। योग से नैतिकता का विकास होता है और शाश्वत मूल्यों को विकसित किया जा सकता है। यदि शरीर और मन को स्वस्थ रखना है तो हमें योग की शरण में जाना होगा। योग से आत्मशुद्धि होती है। यह कहना है योग गुरु अमित निगम और सोनिका वर्मा का। इन दिनों .......

यूपी के आवासीय खेल छात्रावासों पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का पेंच

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के स्वांग पर किसी को भरोसा नहीं खेलपथ संवाद लखनऊ। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की साख इतना गिर गई है कि अब प्रशिक्षकों ही नहीं खिलाड़ियों का भी उस पर भरोसा नहीं रहा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा 13 अप्रैल, 2022 को उप-निदेशक खेल ग्रीनपार्क कानपुर सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारियों को प्रदेश में संचालि.......

हरियाणा की तीरंदाज रिद्धि ने साधा सोने पर निशाना

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: पदक पिता को समर्पित किया खेलपथ संवाद पंचकूला। हरियाणा की तीरंदाज रिद्धि शीर्ष पर रहने की आदी हैं। वह गहन प्रैक्टिस करने की वजह से ही खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण पदक पर कब्जा करने में कामयाब रही हैं। पिता मनोज कुमार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के साथ अभ्यास करने वाली रिद्धि ने तीरंदाजी प्रतियोगिता की रिकर्व बो कैटेगरी में जीत हासिल कर शीर्ष पर जगह बनाई है।  रिद्धि ने रविवार को जीते स्वर्ण को अपने .......

तीरंदाजी में हरियाणा को गोल्ड समेत 2 और पदक

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 खेलपथ संवाद मनीमाजरा (चंडीगढ़)। हरियाणा की लड़कियों ने एक बार फिर खेलों में अपना लोहा मनवाते हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के दौरान पंजाब विश्वविद्यालय के शूटिंग ग्राउंड में आयोजित फाइनल तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में पूरी तरह से अपना दबदबा कायम रखा है। महिलाओं की रिकर्व तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में करनाल की रिद्धि ने स्वर्ण पदक तथा रोहतक की तमन्ना ने रजत पदक जीता। हरियाणा की सीनियर कोच पूजा खन्ना जो कि पैरालम्प.......

बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम को कांस्य पदक

नार्थ जोन पुरुष बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता यूपी ने हिमाचल के अरमानों पर पानी फेरा खेलपथ संवाद कानपुर। 10 से 12 जून तक पंजाब के जालंधर शहर में आयोजित नार्थ जोन पुरुष बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के पुरुष खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश को हराकर कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने क्वालीफाइंग मुकाबले में हरियाणा तथा सेमीफाइनल में चंडीगढ़ को पराजित  किया। टीम ने ती.......

पंजाब ने यूपी को हराकर जीता हॉकी का खिताब

रुशिल खोसला टेनिस के फाइनल में पहुंचे जूडो में दिल्ली ने जीते तीन स्वर्ण खेलपथ संवाद चण्डीगढ़। पंजाब के लड़कों ने जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियन उत्तर प्रदेश को 3-1 से हराकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण पदक जीत लिया। वहीं हरियाणा ने ओडिशा को 4-1 से हराकर महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इन खेलों में हरियाणा का दबदबा जारी है। उसने शुक्रवार को अपने पदकों की संख्या 36 स्वर्ण पदक के साथ 100 के पार पहुंचा दी। यूपी के रुशिल खोसला .......

शूटिंग में तीन स्वर्ण के साथ हरियाणा बना ओवरऑल चैम्पियन

मेजबान शुटरों ने सात पदकों पर किया कब्जा खेलपथ संवाद पंचकूला। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के अंतर्गत दिल्ली में चल रही शूटिंग प्रतियोगिताओं में हरियाणा ओवरऑल चैम्पियन बनकर उभरा है। गुरुवार को लड़कियों के 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल मुकाबले में हरियाणा की रमिता ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। जबकि हर्षिता ने कांस्य पदक जीता है। रजत पदक राजस्थान की देवांशी के खाते में गया है।  गुरुवार को जीते गए पदक के साथ शूटिंग प्रतियोगिताओ.......